फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलकेएम की चपेट में आते बचा दूधिया

Thu, 03 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
ट्रेन के इंजन में फंसने से टूटी साइकिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पार करते समय एक दूधिया ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। दूधिया ने ट्रेन आती देख साइकिल बीच ट्रैक पर छोड़ दी। इससे साइकिल ट्रेन के इंजन में फंस गई। साइकिल इंजन में फंसी हुई स्टेशन तक आ गई। यहां ट्रेन के रुकने पर उसे इंजन से निकाला गया। साइकिल ढूंढते हुए दूधिया स्टेशन पहुंचा तो उसे आरपीएफ ने थाने में बैठा लिया।
विज्ञापन


 बुधवार सुबह लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही लखनऊ-कानपुर मेमू संख्या-64207 उन्नाव जंक्शन के पहले आउटर के पास स्थित हरदोई पुल के नीचे पहुंची थी। तभी दूध बिक्री कर लौट रहा माखी थानाक्षेत्र के गांव पूरा निवासी महेंद्र कुमार शुक्ला ट्रैक पार करने लगा। अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन आते देख वह वह घबरा गया। वह साइकिल ट्रैक पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ। 

साइकिल ट्रेन के इंजन में फंसी स्टेशन तक चली गई। ट्रेन के रुकने पर साइकिल को निकाला गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। वहीं अपनी साइकिल की तलाश में स्टेशन पहुंचे दूधिया को आरपीएफ ने थाने में बैठा लिया। आरपीएफ अफसरों की मानें तो दूधिया के खिलाफ गलत तरीके से ट्रैक पार करने व रेलवे को क्षति पहुंचाने के प्रयास के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें