फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति जुलूस निकालने पर आठ वाहन सीज

Wed, 23 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अजगैन। बिना अनुमति वाहन जुलूस निकाल रहे जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित दावेदार के आठ वाहन पुलिस ने सीज कर दिए। नवाबगंज प्रथम सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित उम्मीदवार प्रवेश सिंह उर्फ सिंडीकेट बुधवार को अपना प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन


उनका जुलूस अजगैन-मोहान मार्ग पर जनसार मोड़ के पास पहुंचा था तभी कुछ लोगों ने जिला स्तरीय अधिकारियों से शिकायत कर दी। अधिकारियों के निर्देश के बाद अजगैन थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने जुलूस में शामिल पांच दो पहिया और तीन चार पहिया वाहनों को सीज कर दिया।

हालांकि प्रवेश सिंह ने इस कार्रवाई को गलत बताया है। उनका कहना है कि अभी चुनाव की अधिसूचना जारी हुई है आचार संहिता नहीं लगी है। ऐसे में उनके विरोधी उन्हें परेशान करने के लिए कार्रवाई करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें