सामूहिक विवाह समारोह में आठ जोड़ों का विधिविधान से विवाह हुआ। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कह कि शादी विवाह के नाम पर हमारे समाज में फिजूल खर्ची और दिखावा ज्यादा होता है। अजगैन के पिपरेश्वर धाम में समिति के सदस्यों द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रेम कुमार संग बिट्टो, शिवबालक संग सोनी, अनिल कुशवाहा संग सरला, दिलीप कुमार संग सोनम,धर्मेंद्र संग गुड़िया, वीरेंद्र संग रेनू, अजय शर्मा संग राधिका सहित अन्य ने साथ चलने की कसमें खाईं। समिति ने नए जोड़ों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी भेंट की है जिसमें नाक की कील, पायल, साड़ी, बिछिया आदि शामिल हैं। इस मौके पर ग्रामीणों की मांग पर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने बरातशाला बनवाने का वादा किया। विवाह की रस्में आचार्य डॉ. श्रीनिवास पांडेय, आचार्य कुलदीप शुक्ल, आचार्य भीमसेन द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोंच्चार से संपन्न कराईं।