फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रेलवे अंडरपास में जलभराव के समाधान की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। अंडरपास में पानी भरा होने के कारण शुक्रवार रात कानपुर-बालामऊ रेलवे लाइन पर पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई थी। घटना के बाद रविवार को रेलवे विभाग ने अंडरपास में जलभराव की समस्या के निदान के लिए काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

जसरा मारुफपुर निवासी मजदूर कन्हैयालाल की शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे माथर बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। गांव के रेलवे अंडरपास में पानी भरा होने के कारण वह रेलवे ट्रैक पार करते समय बालामऊ की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद लोगों की यही प्रतिक्रिया सामने आई थी कि अंडरपास में पानी न भरा होता तो शायद कन्हैयालाल की जान बच जाती। अंडरपास में जलभराव की समस्या को अमर उजाला ने भी नौ अगस्त के अंक के प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रविवार को रेलवे ने अंडरपास में जलभराव की समस्या से निदान दिलाने के दिशा में काम शुरू करा दिया था। जलनिकासी के लिए मजदूर यहां किनारे बनी नाली में भरी मिट्टी की सफाई करते नजर आए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें