उन्नाव। तिथि घोषित होने के बाद टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। 23 जनवरी को दो पालियों में 10 हजार 969 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
37 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 व दूसरी पाली की दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक होगी। प्रधानाचार्यों से परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था के साथ पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी व वायस रिकॉर्डर दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए हैं। 28 नवंबर 2020 को इस परीक्षा का आयोजन होना था। पेपर लीक हो जाने से परीक्षा रद्द कर दी गई थी। शासन अब वही परीक्षा दोबारा कराने जा रहा है। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा की तैयारी चल रही है।
ये हैं परीक्षा केंद्र
जीजीआईसी, शहर, पुरवा, अचलगंज, नवाबगंज, सफीपुर, पॉलीटेक्निक दही चौकी, जीआईसी शहर, चमरौली, राजकीय महाविद्यालय बक्खाखेड़ा, सुभाष इंटर कॉलेज बांगरमऊ, जवाहरलाल इंटर कॉलेज एफ चौरासी, कमलापति इंटर कॉलेज बीघापुर, रामनाथ इंटर कॉलेज रुझेई, हुबलाल इंटर कॉलेज टेढ़ा, स्वामी ईश्वरानंद इंटर कॉलेज बाबूखेड़ा, पार्वती बालिका इंटर कॉलेज बीघापुर, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पाटन, सुभाष इंटर कॉलेज रावतपुर, निराला इंटर कॉलेज पतारी, राजाशंकर सहाय इंटर कॉलेज, अटल बिहारी इंटर कॉलेज, जीनाथजी दयाल बालिका इंटर कॉलेज, रानीशंकर सहाय बालिका इंटर कॉलेज, श्यामकुमारी सेठ बालिका इंटर कॉलेज, रानीलक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज, डीवीडीटी इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज निहालीखेड़ा, मलिक इंटर कॉलेज जैतीपुर, एमआरआरएस इंटर कॉलेज, बीएएएस इंटर कॉलेज पुरवा, ओपीजेडी इंटर कॉलेज शुक्लागंज, पं. शिवरामबली रामशंकर इंटर कॉलेज सुमेरपुर, एसएवी इंटर कॉलेज अचलगंज, श्यामलाल इंटर कॉलेज नवाबगंज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सफीपुर, नेहरू इंटर कॉलेज पहाड़पुर सुबस व एमडीएवी इंटर कॉलेज दुबेपुर