फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए

विज्ञापन
डीएसएन कालेज में एनसीसी कैडेट्स को साइबर अपराध की जानकारी देते दरोगा भगत सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। डीएसएन डिग्री कॉलेज में चल रहे 57वीं बटालियन के एनसीसी कैंप में कैडेट्स को सोमवार को साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी सुशील कुमार ने कैडेट्स को बताया कि महत्वपूर्ण है कि हम अपनी गुप्त सूचनाएं किसी से साझा न करें। सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती या साइबर ठगों के झांसे में आकर बैंक एकाउंट की जानकारी देना महंगा पड़ सकता है। कैडेट्स को फर्जी साइट की जानकारी दी गई। तरुण कुमार ने कैडेट्स को मोबाइल से जुड़े साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए। किला चौकी प्रभारी भगत सिंह ने कैडेटों बताया कि साइबर क्राइम होने पर टोल फ्री नंबर 155260 पर जानकारी दे सकते हैं। इससे समस्या का हल तत्काल निकल जाएगा। कॉलेज के एनसीसी संयोजक डॉ. विपिन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सूबेदार मेजर लीला, बीएचएल साड़ू, होशियार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें