फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल अभिलेख जमा कर स्कूल आवंटित

विज्ञापन
विकास भवन में काउंसिलिंग के दौरान खड़ी चयनित शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में चयन के बाद शिक्षक, लेखाकार, रसोइया व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्कूल आवंटन कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के 13 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 10 पार्ट टाइम व आठ फुल टाइम शिक्षकों, तीन लेखाकार, एक मुख्य रसोइया, दो सहायक रसोइया व दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की संविदा के आधार पर नियुक्ति हुई थी। तीन दिसंबर को नियुक्ति की गई थी। मंगलवार को विकास भवन में सीडीओ दिव्यांशु पटेल की अध्यक्षा में गठित कमेटी में शामिल डीआईओएस राजेंद्र पांडेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अमित सोनकर, बीएसए जय सिंह व डायट के मनोविज्ञान प्रवक्ता की देखरेख में स्कूलों का आवंटन किया गया। सभी के शैक्षिक अभिलेख जमा कराए गए। बीएसए जय सिंह ने बताया कि स्कूलों का आवंटन कर दिया गया है। जिलाधिकारी से अनुमोदन के बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें