फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशवप्रसाद स्मारक कालेज की परीक्षाएं विवि परिसर में होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। मिर्जापुर कला स्थित केशव प्रसाद स्मारक महाविद्यालय में परीक्षा के पहले दिन हुए बवाल पर कुल सचिव की तहरीर पर केंद्र व्यवस्थापक सहित अज्ञात के खिलाफ रिपार्ट दर्ज हुई है। शनिवार को विश्वविद्यालय के चार पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा हुई। दूसरी पाली की परीक्षा में एसडीएम ने अपने सामने ही प्रश्नपत्र खुलवाकर छात्रों को दिलाए। विवाद को देखते हुए कुल सचिव ने अन्य विषयों की परीक्षाएं विश्वविद्यालय में कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की 16 जुलाई से शुरू हुई परीक्षाओं के पहले ही दिन पर्यवेक्षकों के कुछ छात्रों को अलग कमरे में बैठाकर परीक्षा दिलाने से माहौल बिगड़ गया था। चार कॉलेजों के छात्रों का सेंटर होने से छात्रों की संख्या भी अधिक थी। उग्र छात्रों ने कॉलेज में तोड़फोड़ के साथ ही ओएमआर शीट तक फाड़ डाली थी। दोबारा परीक्षा कराए जाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ था। रिपोर्ट कुल सचिव तक पहुंचने के बाद उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक सहित अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। शनिवार को सुबह पाली में बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों का समाजशास्त्र, बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों का फिजिक्स का पेपर था। चार पर्यवेक्षकों की निगरानी में छात्राें ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष के छात्रों की गृह विज्ञान व बीएससी तृतीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा थी।
एसडीएम प्रदीप वर्मा ने अपनी देखरेख में प्रश्नपत्र खुलवाकर वितरण करवाया और परीक्षा कराई। शाम पाली में एमएसी द्वितीय वर्ष के छात्रों की केमेस्ट्री, फिजिक्स व गणित विषय की अलग-अलग परीक्षाएं हुईं। तीनों पालियों में 479 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन तीनों पालियों में 9952 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 53 छात्र अनुपस्थित रहे। शनिवार को पहली पाली में बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों की समाजशास्त्र, बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों का फिजिक्स विषय की परीक्षा दी। दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष के छात्रों की गृह विज्ञान व बीएससी तृतीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा हुई। शाम को एमएसी द्वितीय वर्ष के छात्रों की केमेस्ट्री, फिजिक्स व गणित विषय की परीक्षाएं छात्रों ने दी। तीनों पालियों में पंजीकृत 10005 छात्रों में 53 ने परीक्षा छोड़ दी। 9952 परीक्षार्थी शामिल हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें