फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेज में छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। डिग्री कॉलेज में छात्रों ने स्कूल स्टाफ पर प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर पांच सौ रुपये मांगने और न देने पर प्रवेश पत्र रोकने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। हालांकि प्रबंधक का कहना है कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं होनी हैं तो फीस कैसे मांगी जाएगी। कुछ छात्रों की फीस बकाया थी। जमा करने को कहा गया तो शोर मचाने लगे।
विज्ञापन

महिपाल शास्त्री डिग्री कॉलेज के छात्र मंगलवार को परीक्षा का प्रवेशपत्र लेने कालेज पहुंचे थे। छात्रों का आरोप है कि स्टॉफ के लोगों ने प्रयोगात्मक परीक्षा के 500 रुपये जमा करने के बाद ही प्रवेशपत्र देने की बात कही। छात्रों का आरोप है कि रुपये न देने पर स्टॉफ ने प्रवेश पत्र रोक दिया। इसी को लेकर विवाद होने पर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी के पुलिस कर्मियों में कालेज प्रबंधन और छात्रों से बात कर प्रवेश पत्र दिलवाते हुए मामला शांत कराया। स्कूल की प्रबंधक मीरा यादव ने बताया कि छात्रों का आरोप गलत है। इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं होनी है। ऐसे में उसका शुल्क लेने का कोई औचित्य ही नहीं है। कुछ छात्रों की पूरे साल की फीस बाकी है। उसे ही जमा करने के लिए कहा गया था। किसी का प्रवेशपत्र नहीं रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें