फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन कमीशन अधिकारी बने शिवांक

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सेना में इंडियन कमीशन अधिकारी बनकर शिवांक ने जिले का नाम रोशन किया है। देहरादून की मिलिट्री अकादमी में अंतिम वर्ष का प्रशिक्षण पास कर पासिंग आउट परेड में कंधे पर डबल स्टार लगते ही वह खुशी से झूम उठा।
विज्ञापन

ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण के गांव ताजपुर नौबस्ता निवासी राधेगोपाल मिश्रा सेना से ऑनरेरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बताया कि शिवांक को प्रतिस्पर्धा के बीच शिमला के मिलिट्री स्कूल में दाखिला मिला था। यहां से शिवांक ने एनडीए की परीक्षा मेरिट से पास कर सेना में अपनी जगह बनाई। चार साल कठिन प्रशिक्षण के बाद शिवांक अब इंडियन कमीशन अधिकारी बन गए हैं। उनको सेना की आर्टिलरी में बतौर अफसर फील्ड एरिया में पहली पोस्टिंग मिली। मां गायत्री मिश्रा गृहणी हैं। पिता के मुताबिक शिवांक के दादा स्व. सधन लाल मिश्र ने सपना संजोया था कि बेटा भले ही सेना में अन्य रैंक से भर्ती हुआ लेकिन पौत्र सीधे अधिकारी बनकर ही सेना में जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें