उन्नाव। एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन सेमिनार ग्रुप और एसीटी के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ बीकेटी (बक्शी का तालाब) में कार्यक्रम हुआ। कोरोना काल में सराहनीय काम पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन पवन सिंह चौहान, डॉ. मुकुल सक्सेना एमएस, डायरेक्ट इंटीग्रल इंस्टिट्यूट ऑफ अलाइड हेल्थ साइंसेज, डॉ. डीके अवस्थी व डॉ. अर्चना दीक्षित ने दीप प्रज्जवलित कर की। चेयरमैन ने डीएसएन डिग्री कॉलेज में सहायक प्रोफेसर डॉ. मनीष त्रिपाठी के कोरोना काल में अहम सहयोग करने पर मोमेंटो व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। (संवाद)