फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटरों की कमी से डेटा फीडिंग प्रभावित

विज्ञापन
बीएसए को ज्ञापन देते उत्तर प्रदेशीय विद्यालय निरीक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। उत्तर प्रदेशीय विद्यालय निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को 12 सूत्री मांगपत्र बीएसए को दिया। बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटरों की कमी से प्रेरणा एप व डेटा फीडिंग का काम बाधित है। संविदा पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों का पांच महीने से बकाया मानदेय का भी भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष व एबीएसए सरोसी आशीष चौहान ने कहा कि शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के लिए उनकी चयन संबंधी मूल पत्रावलियां प्रदान की जाएं। सहायक अध्यापक पद पर समायोजन के उपरांत मूल पद पर प्रत्यावर्तित शिक्षामित्रों के संबंध में उनके अभिलेख सत्यापन की प्रतियां भी उपलब्ध कराई जाएं। शिक्षकों के अवशेष देयक बनाने व भुगतान करने का दायित्व कार्यालय वित्त एवं लेखाधिकारी का है। इसलिए किसी भी बीईओ कार्यालय से अवशेष देयक प्रस्तुत करने की अपेक्षा न की जाए। बीआरसी में संविदा पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों को पांच महीने से मानदेय नहीं मिला है। इससे काम बाधित हो रहा है। बीईओ की सेवा पुस्तिका व जीपीएफ पासबुक पूरी कर संबंधित को दिखाई जाए। साथ ही वेतन भुगतान की कार्रवाई महीने की 30 तारीख को हर हाल में पूरी कर ली जाए। ज्ञापन देने वालों में बीईओ मधुलिका बाजपेई, सुषमा सिंह, प्रवीण दीक्षित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें