उन्नाव। स्कूल आवंटन को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में चार दिन बाद होने वाली काउंसलिंग में पुरुष शिक्षकों को रोस्टर से स्कूल आवंटन का आदेश हुआ है। महिला व दिव्यांग शिक्षकों को काउंसलिंग के माध्यम से स्कूल दिए जाएंगे।
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत शिक्षकों को नियुक्त पत्र मिलने के बाद महिला, पुरुष व दिव्यांग सभी अभ्यर्थी डायट कैंपस में हाजिरी लगा रहे थे। 29 व 30 अक्तूबर को इन शिक्षकों को स्कूल का आवंटन होना है। शिक्षा महानिदेशक ने विजय किरन आनंद ने निर्देश दिए हैं कि 29 अक्तूबर को समस्त दिव्यांग, महिला व पुरुष शिक्षक सुबह 9 बजे डायट कैंपस में ऑनलाइन आवेदन के लिए उपस्थित होंगी। 30 अक्तूबर को छूटी महिला शिक्षिकाएं काउंसलिंग कराएंगी। 31 अक्तूबर को विद्यालय का आवंटन होगा। पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के अनुसार विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।