फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

546 रिक्त पदों के लिए 31 अक्टूबर को होगा साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से 31 अक्टूबर को रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियां 576 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार लेंगी। नौकरी पाने के लिए हाईस्कूल से उच्च और तकनीकी शिक्षा प्राप्त बेरोजगार 30 अक्टूबर तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि रोजगार प्राप्त करने वालों को पद व योग्यता के अनुसार 8500 से 12,500 रुपये मासिक वेतन मिल सकेगा। कोरोना की वजह से बेरोजगारी समाप्त करने के लिए शुरू प्रयासों के तहत जरूरतमंदों को रोजगार मुहैया कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से प्रत्येक माह दो बार ऑनलाइन साक्षात्कार कराए जा रहे हैं। इसलिए 31 अक्टूबर को कल्याणी सोलर पावर, स्कॉर्पिक्स इंडिया, टेस्को रिन्युअल एनर्जी सॉल्यूशन, मैक आर्गिनिक इंडिया, बायोटेक रिसर्च, मगध एग्रोटेक व इंडिया एक्सजेंट एक्वा अलग-अलग पदों के लिए कर्मचारियों का चयन करने के लिए साक्षात्कार लेंगी। अभ्यर्थियों की आयु 18 से कम और 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों की ओर से उनकी योग्यता और पद के अनुसार वेतन का भुगतान किया जाएगा। सेवायोजन अधिकारी के अनुसार कोविड संक्रमण का विस्तार रोकने के उद्देश्य से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें