जीजीआईसी स्कूल में काउंसिलिंग कराती महिला अभ्यर्थी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत बुधवार को जीजीआईसी में महिला अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई। इसमें 10 महिला अभ्यर्थी गैरहाजिर रहीं। गुरुवार को पुरुष व छूटी महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। शुक्रवार को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
बुधवार को 447 महिला अभ्यर्थियों की काउंसलिंग थी। काउंसलिंग के लिए सात काउंटर बनाए गए थे। पहले काउंटर पर बीईओ शैलेंद्र वर्मा व संजय यादव, दूसरे काउंटर पर मधुलिका बाजपेई व आशीष सिंह, तीसरे काउंटर पर दाताराम व सुरेंद्र कुमार मौर्य, चौथे काउंटर पर अरुण अवस्थी व विनोद कुमार गौतम की तैनाती थी। पांचवें काउंटर पर अशोक सिंह व राजेश कटियार, छठे काउंटर पर दिनेश सिंह व केडी यादव, सातवें काउंटर पर मृत्युंजय कुमार यादव और प्रवीण दीक्षित को तैनात किया गया था। सुबह दस बजे से काउंसलिंग शुरू कराई गई।
दोपहर 12 बजे के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। काउंसलिंग कराने वालों में 42 शिक्षामित्र व नौ दिव्यांग अभ्यर्थी शामिल रहे। 10 महिला अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग नहीं कराई। गुरुवार को जिले के 509 पुरुष अभ्यर्थी के साथ छूटे महिला अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जाएगी। काउंसलिंग की देखरेख बीईओ मुख्यालय अजीत कुमार निगम कर रहे थे। बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार को पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जाएगी। इसमें छूटी महिला महिला अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जाएगा।
साथ आए परिजन के हवाले दुधमुहें को सुपुर्द कर काउंसिलिंग में जाने की तैयारी करती युवती।- फोटो : UNNAO