फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन होगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह का शनिवार को ऑनलाइन होगा। एनआईसी में सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। राष्ट्रपति भवन से घोषणा होते ही डीएम शिक्षिका को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक के सोहरामऊ स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका स्नेहिल पांडेय का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। 5 सितंबर को उन्हें दिल्ली में राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया जाना था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
शनिवार को डीएम रवींद्र कुमार ही शिक्षिका को एनआईसी हाल में सम्मानित करेंगे। बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य पुरस्कार के लिए बिछिया ब्लॉक के बसीरतगंज अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रधान शिक्षिका रश्मि तिवारी का चयन हुआ है। लेकिन राज्य पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों का सम्मान समारोह कोरोना के कारण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख तय होने पर उन्हें सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें