बांगरमऊ। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2020 के विज्ञान वर्ग में 334 अंक प्राप्त करने वाले आरआरडीएस इंटर कालेज के 135 मेधावी छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति के लिए चयन किया गया है।
चयनित छात्र-छात्राओं में अभय प्रताप, अभिनय निषाद, आशीष पाल, आशीष सिंह, कृष्ण कुमार, आदित्य कश्यप, अभिषेक कनौजिया, आदेश प्रजापति, अर्पित यादव, अविनाश शर्मा, नीरज कुमार पाल, अदीबा, अदिति सिंह, अंशिका गौतम, अंशिता यादव, आयुषी शर्मा, दीया बाथम, नैंसी पटेल, प्राची शुक्ला, रिमी पटेल, रिया गुप्ता, सोनम कुशवाहा, आकांक्षा, अनामिका पाल, काजल, लक्ष्मी यादव, शिफा खातून व शिवानी आदि शामिल हैं।
इन मेधावियों को केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना में शामिल किया गया है। चयनित छात्र-छात्राओं को स्नातक शिक्षा के दौरान 10 हजार रुपये तथा परास्नातक में 20 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। चयनित छात्र-छात्राएं आगामी 31 अक्तूबर तक छात्रवृत्ति के लिए शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट स्कॉलरशिप.जीओवी.इन पर लॉगइन करके आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक पीके सैनी सहित सभी शिक्षकों ने छात्रवृत्ति योजना में चयनित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।