फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशहरी गांव में दस दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन
नवाबगंज में दस दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण के शुभारंभ पर युवती को किट देते ब्लॉक प्रमुख अरूण सिंह। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ब्लॉक मुख्यालय के गांव कुशहरी में शुरू हुए दस दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ डीसी एनआरएलएम व ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

डीसी एनआरएलएम प्रदीप कुमार ने कहा कि सिलाई ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने साथ-साथ परिवार को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित हैं। ऐसी योजनाएं देश को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होंगी। ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने कहा कि महिलाएं प्रशिक्षित होकर नाना प्रकार की वस्तुएं मास्क व बच्चों की यूनिफार्म तैयार कर सकेंगी। महिलाओं मे जोश भरते हुए कहा कि पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लेकर स्वयं के साथ देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम में एसडीओ पवन कुमार, अरविंद कुमार सोनी व अल्का गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें