नवाबगंज विकासखंड के तेंदुआ हिरनकुद्दी प्राथमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को एडी बेसिक ने स्वेटर वितरण किया। एडी बेसिक महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें।
पढ़ाई की गुणवत्ता में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिलनी चाहिए। इस दौरान स्कूल के बीस से अधिक छात्र-छात्राओं को स्वेटर दिए गए। यहां प्रधान टीचर अमिता मौर्य व सहायक टीचर दीपा सिंह मौजूद रहीं।