फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप की दहशत का दिखा खौफ

Sun, 26 Apr 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भूकंप का पहला झटका शनिवार सुबह 11.40 पर काफी तेज आया। धरती में कंपन होने के साथ ही दीवारें भी हिलने लगीं। लोगों को लगा कि चक्कर आ रहा है। विकास भवन में राम कुमार ने कहा कि चक्कर आ रहा है, बगल में बैठे रमेश को भी कुछ ऐसा ही महसूस हुआ। तभी हरिशंकर ने आवाज दी। भागो, भूकंप आ गया। देखते ही देखते पूरा विकास भवन खाली हो गया। कुछ ऐसा ही नजारा अन्य कार्यालयों और निजी आवासों का भी रहा।
विज्ञापन


भूकंप की जानकारी मिलते ही कोई घर छोड़ सड़क पर पहुंच गया तो कोई मैदान में। सभी के चेहरे पर दहशत का माहौल था। स्कूल में जल्दी छुट्टी कर दी गई। लोगों का दिल कांप उठा। मौरावां के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में भूकंप की दहशत से एक बच्ची की हालत बिगड़ गयी। जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हसनगंज के झलोतर गांव में भूकंप के झटके महसूस होते ही एक किशोरी घर में जलता चूल्हा छोड़कर भाग गई। जिसकी चिंगारी ने पूरी गृहस्थी राख हो गई। भूकंप से हुए कंपन्न से माखी थानाक्षेत्र के परेंदा गांव में एक महिला छत से नीचे गिर गई। वहीं पुरवा के बनिगवां में छह साल की बच्ची भी छज्जे से नीचे गिरकर घायल हो गई। उधर, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद मोबाइल नेटवर्क भी धड़ाम हो गया।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे तक यह समस्या बनी रही। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 मापी गई। स्थिति यह रही कि धरती में कंपन होने के साथ ही दीवारें भी हिलने लगीं। यह स्थिति देखकर लोग घबराकर भागने लगे और सुरक्षित स्थान की तलाश करते दिखे। तिमंजिले दो मंजिले मकानो में रहने वाले लोगों की स्थति यह थी कि वह सब कुछ छोड़छाड़ कर नीचे सड़क पर आ गए। भूकंप के पहले झटका आने पर ही शहर के मोहल्ला पीडी नगर में बनी एक चार पहिया शोरूम की बिल्डिंग दरक गई। यहां के वर्कशाप मैनेजर इशरद अली ने बताया कि अचानक भूकंप आने पर बिल्डिंग हिलने लगी और पूरी दीवार दरक गई।

यह देख काम कर रहे कर्मचारी गाड़ियों की सर्विस छोड़कर बाहर की ओर भग गए। शहर के मोहल्ला केसरगंज में रहने वाले इस्लाम मोहम्मद का जीना दरक गया और छज्जा भी चिटक गया। वहीं शहर के मोहल्ला पीडीनगर में भी कई मकान की दीवारें दरक गईं। विकासखंड नवाबगंज के जैतीपुर में रहने वाले मनीष साहू के घर में बाहरी तरफ दरार पड़ गई। इसके चलते घरवाले भी दहशत में रहे। दोपहर करीब 1.15 बजे दोबारा झटका महसूस किया गया। जिससे फिर हड़कंप मच गया।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ मार्ग पर शनिवार की दोपहर भूकंप के झटके से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे ट्रक से बाइक जा भिड़ी। इसमें बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें