फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरे अंधड़ ने लोगों को किया परेशान

Wed, 13 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
तेज अंधड़ से बचने का प्रयास करती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को दिनभर चले तेज अंधड़ ने लोगों को परेशान किया। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज अंधड़ से बचने के लिए महिलाओं ने जहां दुपट्टे का सहारा लिया। वहीं पुरुष गमछे से चेहरा ढककर सड़क से निकले।
विज्ञापन



सोमवार रात को मौसम काफी बदल गया था। तेज हवाओं से मौसम काफी सुहाना हो गया था। वहीं मंगलवार सुबह नौ बजे से तेज हवाएं चलने लगी थीं। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से राहगीर परेशान दिखे। बिना हेलमेट व चश्मा लगाए सड़क से गुजरने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ीं। तेज अंधड़ से लोगों को बीच-बीच में सड़क किनारे हटकर खुद का बचाव करना पड़ा। महिलाएं जहां पूरे चेहरे में दुपट्टा लपेटे नजर आईं। वहीं पुरुष भी गमछे के साथ देखे गए।


पूरे दिन तेज अंधड़ चलता रहा। सूर्यास्त होने के बाद हवाएं थमीं। इससे तापमान में गिरावट देखी गई। इसी तेज अंधड़ की वजह से दोपहर में प्रमुख चौराहों व मुख्य मार्गों पर सन्नाटा दिखा। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को पारा घटकर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन



मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज हवाओं को देख किसानों का कलेजा मुंह को आ गया। किसानों ने बताया कि इसी तरह से तेज अंधड़ चलता रहा तो गेहूं की फसल की थ्रेसरिंग होने में दिक्कतें आएंगी। वहीं जिन किसानों की फसल की थ्रेसरिंग हो गई है और खेत में भूसा पड़ा हुआ है, उन्हें इस तेज आंधी में आधा भूसा उड़ जाने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें