फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम का फरमान नकल हुआ तो नपेंगे अधिकारी

Fri, 24 Mar 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कानपुर यूनिवर्सिटी परीक्षाओं के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए प्रदेश सरकार सख्त है। गुरुवार को डिप्टी दिनेश शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग कर जिले के अधिकारियों को परीक्षा हर हाल में नकल विहीन कराने का फरमान सुनाया। परीक्षा तैयारियों की बिंदुवार अपडेट लेने के बाद डिप्टी सीएम ने नकल का खेल उजागर होने पर परीक्षा केंद्र को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ ही जिम्मेदार अफसर के खिलाफ कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा, प्रमुख सचिव देवाशीष पंडा ने प्रदेश में चल रही परीक्षाओं को लेकर गुरुवार दोपहर एक बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने परीक्षाओं पर भी डीएम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से हाल जाना। परीक्षा में किसी भी कीमत पर नकल न होने का सख्त अल्टीमेटम दिया।

इस दौरान डिप्टी सीएम ने बांगरमऊ, सफीपुर व पुरवा क्षेत्र के इंटर कालेज व डिग्री कालेजों में खास निगरानी के निर्देश दिए। सरकार का रुख भांप सीडीओ संजीव सिंह समेत अन्य अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग समाप्त होते ही केंद्रों का हाल जानने निकल पड़े। सीडीओ ने डीडीओ एनबी सविता के साथ पुरवा के एमआरआरएस, बीएएएस परीक्षा केंद्र समेत अन्य केंद्रों पर सर्च अभियान चलाया। डीआईओएस राकेश कुमार के निशाने पर बांगरमऊ व सफीपुर के परीक्षा केंद्र रहे।
विज्ञापन


केएनपीएन में पकड़ा गया नकलची, केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस
उन्नाव। गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान प्रश्नपत्र व इंटर चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल विज्ञान विषय की महत्वपूर्ण परीक्षा होने के कारण डीआईओएस के अलावा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट सचल दलों का परीक्षा में सख्त पहरा रहा। सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर केंद्रों का हाल जाना।

इस दौरान डीआईओएस के चतुर्थ बैच प्रभारी परमात्माशरण ने केएनपीएन इंटर कालेज मौरावां में एक छात्र को नकल करते पकड़ लिया। बैच प्रभारी ने छात्र का रिस्टीकेशन कर परीक्षा से बाहर का रास्ता दिखा दिया। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक रतिपाल की लापरवाही पर फटकार लगाई। नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें