फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हादसा कर भाग रहे डंपर ने टैंकर चालक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव) उन्नाव-हरदोई मार्ग पर टक्कर मारकर भाग रहे डंपर ने टैंकर चालक को कुचल दिया और भाग गया। हादसा उन्नाव-हरदोई मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के रऊकरना गांव के पास रविवार सुबह हुआ। मृतक के साढू ने डंपर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी विपिन बाबू (40) पुत्र शिवनाथ टैंकर चलाता था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह माती से पेट्रोल लेकर सफीपुर के एक पेट्रोल पंप जा रहा था। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर रऊकरना चौराहे पर भीड़ होने पर विपिन बाबू ने टैंकर सड़क किनारे रोक दिया। इसी दौरान हरदोई की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर कंटेनर में दाहिने तरफ टक्कर मारते हुए निकल गया।
इससे टैंकर का शीशा और चालक की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विपिन ने कानपुर देहात जिले के थाना अकबरपुर के गांव मुरीदपुर निवासी क्लीनर प्रमोद कुमार को डंपर को रोकवाने के लिए कहा। क्लीनर डंपर चालक से बात कर रहा था तभी विपिन बाबू पहुंचा और खिड़क से हाथ डालकर डंपर की चाभी निकालने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान डंपर चालक ने रफ्तार बढ़ाई तो खिड़की खुलने से विपिन सड़क पर गिर गया और डंपर के पीछे का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। विपिन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई रामवीर ने आरोप लगया कि डंपर चालक ने जानबूझकर भाई को कुचल दिया है। विपिन गिरा नहीं, बल्कि डंपर के चालक ने खिड़की खोलकर उसे गिराया है। थानाध्यक्ष संंदीप मिश्र ने बताया कि औरैया जिले के बनारसईपुर गांव निवासी मृतक के साढ़ू भानु प्रताप की तहरीर पर डंपर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें