फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा गिट्टी लदा डंपर, चालक-क्लीनर फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। दही थाने के सामने खड़े ट्रेलर में गिट्टी लदा डंपर पीछे से भिड़ गया। डंपर के चालक और क्लीनर उसी में फंस गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को निकाला जा सका।
विज्ञापन

कानपुर नगर के गजफ्फरपुर निवासी जितेंद्र कुमार ट्रेलर में सरिया लादकर अयोध्या जा रहा था। गुरुवार तड़के कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थाने के सामने ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने गाड़ी वहीं पर खड़ी कर दी और चला गया। इसी दौरान जिला हमीरपुर निवासी सुशील (32) क्लीनर पवन (28) के साथ कबरई से गिट्टी लेकर बहराइच जा रहा था। थाने के सामने खड़े सरिया लदे ट्रेलर में पीछे से डंपर घुस गया। चालक और क्लीनर केबिन में फंस गए।
पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। हादसे से जाम की स्थिति बन गई। वाहन रेंगते नजर आए। गुरुवार दोपहर एक बजे तक हाईवे से दोनों वाहन न तो एनएचएआई ने हटवाए और न ही पुलिस ने कोई प्रयास किए। दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि वाहनों को हटवाने का प्रयास किया गया, लेकिन जाम होने से थोड़ा देरी हुई। दोनों वाहन हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बालिका से की अश्लील हरकत, फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल
परियर। महिला ने पड़ोसी युवक पर आरोप लगाया है कि उसने बेटी की अश्लील फोटो लेकर ब्लैकमेल किया और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दी। तहरीर लेकर पुलिस जांच कर रही है।
सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर दी है कि खेत जाते समय 12 साल की बेटी के साथ पड़ोसी युवक ने गलत हरकत की और आपत्तिजनक फोटो ले ली। अब ब्लैकमेल का प्रयास कर रहा है। चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थनापत्र के आधार पर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें