फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी लदा डंपर पलटा, दबकर मरा दुकानदार

Mon, 12 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
डंपर पलटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर गिट्टी लदा ओवरलोड डंपर चाय की गुमटी लगाए युवक पर पलट गया। इसके नीचे दबकर दुकानदार की मौत हो गई। डंपर के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका से हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ एसडीएम समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से डंपर को सीधा किया गया तो दुकानदार का शव निकला। इस बीच घटना से गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

रविवार सुबह साढ़े दस बजे रायबरेली जा रहा डंपर बिहार थाने से करीब पांच सौ मीटर आगे चाय की गुमटी के सामने पलट गया। रावतपुर गांव निवासी दुकानदार राजेंद्र उर्फ लाला (42) गिट्टियों के ढेर में दब गया। भीड़ ने पीछा कर डंपर चालक और क्लीनर को पकड़ लिया और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर बिहार थाने के एसओ मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद एसडीएम उदयभान सिंह, बीघापुर सीओ आरके चतुर्वेदी, पुरवा सीओ अशोक सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया।
पकड़े गए डंपर चालक कानपुर देहात के गजनेर निवासी अवधेश ने बताया कि वह झांसी से गिट्टी लादकर रायबरेली जा रहा था। घटना के वक्त क्लीनर कानपुर देहात के बड़ौर निवासी शीबू डंपर चला रहा था। उसने बताया कि एक बस को रास्ता देने में डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। बिहार थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक और क्लीनर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें