फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दुकानदारी की रंजिश में पड़ोसी दुकानदार ने दूसरे दुकानदार को ईंट मारकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। कस्बे में प्राइवेट बस अड्डे के पास दुकानदारी की रंजिश में पड़ोसी दुकानदार ने दूसरे दुकानदार की ईंट मार-मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही जगह पर एक ही तरह की दुकान करते थे। इस वजह से दोनों में प्रतिद्वंद्विता थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि मंगलवार की रात में भी दोनों में झगड़ा हुआ था। तब आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। मामले को सुलझाने पुलिस आई थी। दोनों को समझाकर चली गई। सुबह में हत्या की वारदात हो गई। लोगों का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो वृद्ध की जान बच सकती थी।
जानकारी के अनुसार, बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के जोगीकोट गांव निवासी तुलसीराम (60) गांव से करीब चार किलोमीटर दूर बांगरमऊ कस्बे में संडीला रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास किराए के मकान में पत्नी प्रेमा और बेटे प्रशांत का साथ रहते थे। इसी मकान के बाहर वह गुमटी में पानी, पान-मसला, चिप्स आदि बेचा करते थे।
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर चलने वाली प्राइवेट बसें यहीं पर रुकती हैं। तुलसीराम की दुकान के ठीक सामने स्थानीय निवासी सज्जन बाबू उर्फ सरकार भी गुमटी लगाकर पान-मसाला और पानी आदि बेचता है। बताया जा रहा है कि तुलसीराम की दुकान में अधिक बिक्री होने से सज्जन उनसे रंजिश रखने लगा था। दोनों में अक्सर विवाद होता था। मंगलवार रात को नशे में रज्जन ने गाली-गलौज की थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे तुलसीराम दुकान खोलने से पहले झाड़ू लगा रहे थे। धूल उड़ने पर सज्जन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। तुलसी के विरोध करने पर सज्जन ने मारपीट कर दी। ईंट से तुलसी के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ कई प्रहार करके घायल कर दिया। शोर सुनकर तुलसीराम का बेटा प्रशांत व अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी सज्जन भाग निकला।
सूचना पर बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद, सीओ अरविंद चौरसिया फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की। कोतवाल ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपसी खुन्नस और नशे में विवाद की बात सामने आई है।

बाहरी होने से तुलसीराम को भगाना चाहता था सज्जन
बांगरमऊ। जोगीकोट गांव निवासी तुलसीराम पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बेटे और पत्नी के साथ करीब 15 साल से किराए के मकान के सामने दुकान खोल ली थी। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से सज्जन अक्सर तुलसीराम से विवाद करता रहता था। बाहरी होने के कारण तुलसीराम को भागकर दम लेन की धमकी भी देता था। मंगलवार रात को हुए विवाद के दौरान भी सज्जन ने तुलसी को जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि रात में सज्जन नशे में तुलसीराम की दुकान पर जाकर सिगरेट मांगी थी। तुलसीराम के इन्कार करने पर सज्जन ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची थी और वृद्ध को सुरक्षा का आश्वासन देकर लौट गई थी, लेकिन मामूली विवाद को हल्के में लेना पुलिस के लिए भारी पड़ गया और सज्जन ने वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया।

दुकान हटाने का भी बनाया दबाव
तुलसीराम और हत्यारोपी सज्जन की दुकान आमने-सामने है। बताते हैं कि तुलसीराम की दुकान सज्जन की दुकान की अपेक्षा अधिक चलती थी। कई बार सज्जन ने उससे दूसरी जगह दुकान खोलने या दुकान में कोई दूसरा धंधा शुरू करने के लिए कहा था। तुलसीराम इस पर तैयार नहीं था। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया। मंगलवार को विवाद इतना बढ़ा कि तुलसीराम को अपनी जान गंवानी पड़ी।

कमाई का सहारा था वृद्ध, पत्नी हैं मानसिक बीमार
तुलसीराम ही घर में कमाने वाले थे। उसकी कमाई से मानसिक बीमार पत्नी प्रेमा का इलाज चलने के साथ दो बेटी और एक बेटे का पेट पलता था। बेटा प्रशांत भी पिता का हाथ बंटाता था। तीन बेटियों में आरती और पूजा की अभी शादी होनी है। किरन का विवाह हो गया है।
विज्ञापन

-
फोटो-13,14,15:::
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें