फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछलने से सड़क पर गिरा चालक, ट्राली का पहिया चढ़ा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर एक स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ब्रेकर पर उछल गया। इससे चालक सड़क पर गिरा और ट्रैक्टर ट्राली का पहिया चढ़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गोटपाली निवासी अर्जुन (19) पुत्र दयाराम बांगरमऊ के स्टार ब्रिक फील्ड पर ट्रैक्टर चलाता था। गुरुवार शाम वह चचेरे भाई मनीष के साथ ईंट उतारने फतेहपुर चौरासी के कालीमिट्टी गया था। लौटते समय हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बांगरमऊ के पास एक स्कूल के सामने बने ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछला और चालक अर्जुन उछलकर सड़क पर गिर गया, तभी ट्राली का पहिया उस पर चढ़ने से मौत हो गई। उसका विवाह नहीं हुआ था। तीन भाइयों में बड़ा था। मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें