फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीए कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Sun, 08 May 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
गेट पर नारेबाजी करते डीआरडीए कर्मचारी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ग्राम्य विकास विभाग में विलय न होने से नाराज डीआरडीए कर्मचारियों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। इस दौरान इन्होंने कार्यालय गेट पर सरकार विरोधी नारेबाजी  की।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने  ग्राम्य विकास विभाग में विलय न होने पर 10 मई को लखनऊ में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया।

शनिवार को उत्तर प्रदेश डीआरडीए इंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह चौहान व महामंत्री राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के  कर्मचारी कार्यालय गेट पर एकत्रित हुए। यह  हाथ में काला फीता बांधे  थे। यहां कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया।

पूरे दिन  कलमबंद हड़ताल रखी गई। इससे कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। अध्यक्ष राजीव सिंह चौहान ने कहा कि मुख्य सचिव डीआरडीए के ग्राम्य विकास विभाग में विलय को मंजूरी दे चुके हैं।  इसका आदेश जारी किया जा चुका है। इसके बाद विलय नहीं हो सका है। सरकार मांगों की अनसुनी कर रही है। इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। मांगें न मानी गईं तो 10 मई को लखनऊ में जवाहर भवन से रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में रमेश गुप्ता, रवि वर्मा, राजकुमार समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें