फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में लिपटी रही सुबह, दिन भर चली सर्द हवाएं

Tue, 09 Feb 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बदले रुख से सोमवार की सुबह भीषण कोहरे से लिपटी रही। दिन में भी बादल छाए रहे। सर्द हवाएं चलने से लोगों को ठंड बढ़ने का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से गलन भी बढ़ी।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में भीषण कोहरा रहा। रविवार देर रात ही कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया था। भोर पहर आलम यह रहा कि दृश्यता शून्य हो गई। एक हाथ की दूरी पर चल रहे वाहन तक दिखना बंद हो गए। सुबह धुंध एवं घना कोहरा छाए रहने से ज्यादातर लोग मार्निंगवॉक पर नहीं निकले जो लोग निकले भी वे भी पार्कों से लेकर सड़कों पर कोहरे के चलते जल्द वापस लौट गए। उधर, कोहरे के चलते सुबह के समय यातायात रेंगता नजर आया। करीब 9 बजे के बाद बादलों को चीर कर जब सूर्यदेव निकले तो कोहरा छंटने के साथ ही सर्दी कम हुई और लोग सामान्य रूप से कामकाज में लग सके। सोमवार सुबह 10 बजे तक कोहरे का कहर देखने को मिला। इसके बाद चली हवाओं से आसमान कुछ साफ हुआ तो सूर्यदेव के दर्शन हुए। भीषण ठंड के दौरान हल्की धूप निकलने से लोगों को खासी राहत मिली। हालांकि पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने से तेज धूप नहीं निकल सकी। जिससे लोग पूरे दिन खुद को गर्म कपड़ों से ढके नजर आए। सूर्यास्त होते ही फिर ठंड बढ़ने लगी। इसका अहसास होते हुए लोग तुरंत कामधंधा निपटाकर अपने घरों को रवाना हो गए। कोहरे और आसमान में बदली छाई रहने से न्यूनतम तापमान में 4 अंकों की गिरावट देखी गई। रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था वहीं सोमवार को यह घटकर 9 पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। सोमवार को अधिकतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को पारा 16 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें