कानपुर। गोविंद हरि सिंहानिया सेंटर फॉर एडवांस्ड लर्निंग स्किल स्कूल की ओर से सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में अंतरविद्यालयीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने फास्टेस्ट लाइन फॉलोअर, वाटर रॉकेट चैलेंज, सुमो बॉट, बॉट कॉम्बैट, मेज सॉल्वर और आरसी क्राफ्ट चैलेंज जैसी श्रेणियों में प्रतिभाग किया। डीपीएस आजादनगर, स्कॉलर मिशन स्कूल को पहला स्थान मिला।
मुख्य अतिथि आईआईटी कानपुर के एयरोस्पेस विभाग के प्रो. डॉ. अभिषेक एवं विशिष्ट अतिथि आशीष सिंह रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व, टीमवर्क और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करते हैं। मंच संचालन उपप्रधानाचार्या वंदना त्रिवेदी ने किया। इस दौरान अभिषेक सिंहानिया, वर्षा सिंहानिया, पार्थो पी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो