फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर नियमित गश्त और ट्रेनों में रोजाना करें चेकिंग : जीआरपी एसपी

Wed, 14 May 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जीआरपी एसपी ने उन्नाव रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेनों में चेकिंग और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कागजों में खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। एक सिपाही से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जीआरपी एसपी रोहित मिश्रा दोपहर 12 बजे उन्नाव जंक्शन स्थित जीआरपी थाने पहुंचे। उन्होंने जीआरपी एसओ अरविंद पांडेय सहित पूरे स्टॉफ के साथ बैठक की। इसके बाद रजिस्टर व कागजों को खंगाला। पंचनामा रजिस्टर में पूरा विवरण न भरा होने व सिपाही के हस्ताक्षर न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और स्पष्टीकरण तलब किया। इसके बाद उन्होंने हवालात रजिस्टर, विवेचना, ड्यूटी और उपस्थिति रजिस्टर देखा।
उन्होंने ड्यूटी चार्ट लगाने के निर्देश दिए। यहां खड़े 12 पुराने वाहनों की नीलामी एक महीने में कराने के निदेश दिए। एसओ को नियमित चेकिंग और गश्त बढ़ाने के लिए कहा। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण कर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति देखी। प्लेटफार्म नंबर एक पर निरीक्षण के दौरान एक युवक संदिग्ध दिखने पर उन्होंने थाना ले जाकर पूछताछ का निर्देश दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर हरीश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें