फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डीएम का आदेश भी नहीं माना... ड्रग वेयर हाउस का काम जनवरी में भी आधा-अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सहजनी में निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का काम पूरा होने में अभी और वक्त लगेगा। कार्यदायी संस्था की मनमानी इस कदर रही कि उसने जिलाधिकारी के आदेश को भी नहीं माना। दिसंबर में निरीक्षण के दौरान डीएम ने आदेश दिए थे कि जनवरी तक काम हरहाल में पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, 16 सीएचसी और 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लखनऊ स्थित ड्रग वेयर हाउस से दवाओं की आपूर्ति की जाती है। इस प्रक्रिया में कई दिन का समय लग जाता है। इससे मरीजों को परेशानी होती है। अस्पतालों में दवाओं के देर से पहुंचने की समस्या दूर करने के लिए सहजनी स्थित महिला अस्पताल में 8.50 करोड की लागत से ड्रग वेयर हाउस का निर्माण वर्ष 2022 में शुरू कराया गया था।
निर्माण अप्रैल 2024 में पूरा होना था, लेकिन कार्यदायी संस्था काम पूरा नहीं कर सकी। इस पर संस्था पर कुल लागत का 10 फीसदी यानी 85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। वहीं, शासन ने दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन दिसंबर में भी काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद डीएम और सीएमओ ने निरीक्षण कर जनवरी माह में हर हाल में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी एक माह का समय और लग सकता है।
विज्ञापन

-
वेयर हाउस चालू होने से जल्द उपलब्ध होंगी दवाएं
ड्रग वेयर हाउस के चालू होने के बाद सरकारी अस्पतालों में कम समय में दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। अभी तक मांग करने पर चार से पांच दिन का समय दवाओं के पहुंचने में लग जाता है, लेकिन वेयर हाउस के पूरी क्षमता से काम करने पर सभी सरकारी अस्पतालों में दवाएं उसी दिन या फिर अगले दिन पहुंचने लगेंगी।
-
बोले सीएमओ
सीएचसी और पीएचसी में दवाओं की कमी हो जाती है। इससे दिक्कत होती है। वेयर हाउस चालू होने के बाद दवाएं अस्पतालों में समय पर पहुंचने लगेंगी। वैक्सीन के लिए डीप फ्रीजर सहित अन्य जरूरी उपकरण भी लगाए जाएंगे। निर्माण में देरी के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय में पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. सत्यप्रकाश, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें