फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने समाज कल्याण निर्माण निगम के अफसरों की ली क्लास

Thu, 05 Feb 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता खराब है। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम के अफसरों की जमकर क्लास ली। निर्देश दिए कि 2 दिन में कार्य ठीक कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


बुधवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट पन्नालाल हाल में विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कहा कि लोहिया गांवों में बनाए गए सीसी रोड की गुणवत्ता ठीक होनी चाहिए।

निर्देश दिए कि अधिशासी अभियंता आरईएस सभी सीसी रोड का निरीक्षण कर इस आशय का प्रमाणपत्र दें कि कार्य ठीक व गुणवत्तापूर्ण हैं। बाद में दूसरे अधिकारियों को भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। बैठक में बताया गया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 104 सड़कें बनाई जानी थी जिसमें 47 सड़कें बन गई हैं।
विज्ञापन


शेष का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। कुछ सड़कें फरवरी व कुछ मार्च तक पूर्ण हो जाएंगी। डीएम ने कहा कि 50 लाख से अधिक लागत के 17 कार्य चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों में कार्यदायी संस्था द्वारा शिथिलता बरतने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।

डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि वह डौंडियाखेड़ा में गार्डेन आदि के जरिए सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव अलग से प्रस्तुत करें। बैठक में सीडीओ नेहा शर्मा, डीडीओ एनबी सविता, डीसी मनरेगा राजेश मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें