फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में हेलमेट के लिए डीएम, एसपी ने की गांधीगीरी

Thu, 20 Jun 2019 12:55 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
फोटोसदर चौकी के बाहर बिना हेलमेट के बाइक चला रहे युवक को गुलाब का फूल देते डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए डीएम, एसपी ने गांधीगीरी की। शहर के चौराहे पर बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाए लोगों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने परिवार के सदस्य को बैठाकर बिना हेलमेट बाइक चला रहे छह लोगों को हेलमेट भेंट किए।
विज्ञापन



सदर चौकी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय, एसपी माधव प्रसाद वर्मा व एआरटीओ प्रशासन अनिल कुमार त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। प्रशासन ने यहां अजय एवं मयंक सहित छह लोगों को निशुल्क हेलमेट भी दिए। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन  मनोज वर्मा, ओपी राजपूत, सीओ सिटी उमेश त्यागी, यातयात प्रभारी इंद्र्रपाल सिंह अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें