फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पटान पर प्रभारीमंत्री के निशाने पर आए डीएम

विज्ञापन
निराला प्रेक्षागृह में पत्रकार वार्ता में जानकारी देती प्रभारीमंत्री कमलरानी वरूण। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। योगी सरकार की तीन साल की उपलब्धियां बताने पहुंचीं जिले की प्रभारीमंत्री कमलरानी वरुण ने शहर के तालाब पटान के सवाल पर डीएम को निशाने पर लिया। निराला प्रेक्षागृह में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से दोटूक कहा कि तालाब पर अवैध कब्जों को हटवाकर पानी भराएं। तालाब पटान में जो भी अधिकारी, कर्मचारी दोषी हों उन पर कार्रवाई करें। तालाब अवैध कब्जामुक्त नहीं हुए तो वह उनके खिलाफ कार्रवाई कराएंगी।
विज्ञापन

प्रदेश की प्राविधिक व जिले की प्रभारीमंत्री कमलरानी वरुण ने दावा किया कि योगी सरकार के तीन साल में सूबे के साथ, साथ जनपद का भी विकास हुआ है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में 33392 आवासों का निर्माण कराया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना में 535 गरीबों व आपदा पीड़ितों को आवास का लाभ दिया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 71 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण कराया गया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 2.87 लाख शौचालयों का निर्माण हुआ। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत उन्नाव, शुक्लागंज में 5 नालों की टैपिंग व 15 एमएलडी की एसटीपी प्रस्तावित है। वहीं, कहा कि उप्र माटी कला बोर्ड के तहत 23 उद्यम स्थापित किए गए।
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना से 566 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों से संबंधित सवाल पूछे तो उन्होंने बताया कि भूमाफिया पर कार्रवाई की जा रही है। शहर के तालाब पटान पर जिलाधिकारी से कब्जा हटवाकर पानी भरवाने को कहा। इसके अलावा अन्य समस्याओं के जल्द निस्तारण की बात कही। यहां पर उन्होंने सुशासन के 3 वर्ष नए भारत का नया उत्तर प्रदेश पुस्तिका का विमोचन किया। यहां पर सदर विधायक पंकज गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निराला प्रेक्षागृह के बाद प्रभारीमंत्री सीधे जिला अस्पताल के कोरोना पीड़ितों को बनाए गए आइसोलेशन वार्ड पहुंची। उनके पहुंचने की जानकारी होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने मास्कों की व्यवस्था नहीं की थी। जिस कारण कुछ देर तक मंत्री बाहर ही खड़ी रहीं। यह देख जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने सीएमएस से मास्क मंगाने को कहा। सीएमएस ने आनन-फानन मास्क मंगाए तो मंत्री के साथ मौजूद विधायक व अधिकारी अंदर गए। ग्लास के गेट पर ही खड़े होकर मंत्री ने एक भर्ती मरीज के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में गंदगी देख नाराजगी जताई। सीएमएस को चेतावनी दी। कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा हुआ है। सभी को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है लेकिन आप अस्पताल में गंदगी हटाए जाने पर सक्रिय नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें