फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना गो संरक्षण केंद्र पहुंचे डीएम, साफ सफाई मिली दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डीएम ने सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड के थाना गांव में स्थापित गो संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशुओं को दोनों समय हरा चारा दिए जाने पर खुशी जताई।
विज्ञापन

सोमवार शाम को डीएम रवींद्र कुमार व सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति सरोसी के थाना गो संरक्षण केंद्र पहुंचे। यहां पर 450 से अधिक छुट्टा मवेशी बंद मिले। इतने ज्यादा पशुओं के बंद होने के बाद भी केंद्र पर साफ-सफाई मिली। इसके अलावा दोनों समय मवेशियों को हरा चारा दिए जाने की जानकारी होने पर डीएम ने खुशी जताई। सीवीओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि केंद्र पर नैपियर ग्रास लगाई गई है। जो साल भर कटती है। इसके अलावा प्रधान ने 10 बीघे में चरी भी बोई है। जिसके चलते पशुओं को दोनों समय हरा चारा दिया जा रहा है। डीएम ने 2000 स्क्वायर फीट का नया टिनशेड देखा। जिलाधिकारी ने गो संरक्षण केंद्र पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर सीवीओ की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें