फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के डॉक्टर भी संक्रमित

विज्ञापन
नवाबगंज के दुर्गाखेड़ा हॉस्पॉट को सैनिटाइज करते नगर पंचायतकर्मी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू के डॉक्टर सहित जिले में 8 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। डॉक्टर के संक्रमित पाए जाने पर अस्पताल प्रशासन ने एसएनसीयू वार्ड को सील करा दिया। इससे पूर्व कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वार्ड में भर्ती दो नवजातों को कानपुर रेफर कर दिया गया। तीन ट्रूनेट मशीन से व लखनऊ पीजीआई से आई रिपोर्ट में दो तहसील क्षेत्र के पांच युवक कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसमें छह को औरास कोविड अस्पताल व दो को लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

औरास ब्लॉक के शीशी चौराहा निवासी 48 साल का युवक एक सप्ताह पहले लखनऊ मेडिकल कालेज इलाज कराने गया था। वहां कोरोना जांच हुई थी। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, परिवार के 5 लोगों को सरस्वती मेडिकल कालेज नवाबगंज में आइसोलेट कराया है। गांव की 276 घरों की करीब 1150 आबादी को होम क्वारंटीन किया गया है। गांव को सैनिटाइज कराने के बाद रास्तों को बंद कर दिया गया है।
वहीं, हिलौली ब्लॉक के गांव कटरा चेतराय निवासी 50 वर्षीय अधेड़ का पीजीआई लखनऊ से लीवर का इलाज चल रहा है। वहीं, कोरोना जांच में वह पॉजिटिव निकले हैं। हिलौली पीएचसी की टीम ने उनकी पत्नी, भाई, भतीजे सहित पांच लोगों को सरस्वती मेडिकल कालेज में आइसोलेट कराया है। इसी ब्लॉक के गांव रजवाड़ा के मजरे रमईखेड़ा निवासी 32 वर्षीय युवक ग्रेटर नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। एक सप्ताह पूर्व वह गांव लौटा था। तेज बुखार आने पर उसने भी पीजीआई में कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे भर्ती कराया गया है। परिवार से माता-पिता, चाचा, पत्नी, दो बेटी, एक बेटा, भाई की पत्नी उसके दो बच्चे, बहन, भांजी सहित 12 परिजनों को पीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश यादव ने सरस्वती मेडिकल कालेज में आइसोलेट कराया है।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक के मोहल्ला दुर्गागंज में चार दिन पहले एक महिला की रिपोर्ट लखनऊ पीजीआई में कोरोना संक्रमित आई थी। उसके 10 परिजनों को वहीं आइसोलेट कराया गया था। सोमवार को महिला के पति व बेटे की रिपोर्ट संक्रमित आई है। ट्रूनेट मशीन से जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू (सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट) के डॉक्टर साहित शहर के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय युवक व हसनगंज का 25 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक कुल 474 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 188 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसमें 277 का इलाज चल रहा है। 9 की मौत हो चुकी है। इसमें 78 प्रवासी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें