फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी को लेकर विरोध

Wed, 23 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर ज्योति रावत को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भगवंतनगर विधानसभा के सपा नेताओं में विरोध के स्वर फूटने लगे हैं। क्षेत्रीय नेताओं में बैठक कर हाईकमान से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन




सपा विधानसभा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ कल्लू यादव व महिला सभा की अध्यक्ष शशी सिंह ने तहसील मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि सपा द्वारा घोषित प्रत्याशी ज्योति रावत मौकापरस्त व दलबदलू हैं। पार्टी हित में कोई कार्य उनके द्वारा नहीं किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं की सदैव उपेक्षा की गई है।



कहा कि जिला कमेटी से विचार विमर्श करके  ही प्रत्याशी घोषित होना चाहिए था।



कार्यकर्ताओं की उपेक्षाकर प्रत्याशी घोषित कर देना कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने का कार्य करता है। दोनों नेताओं ने पार्टी हाईकमान के नेताओं से टिकट बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें