सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव ने मालती रावत को जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशिता से मुक्त करते हुए महिला सभा जिलाध्यक्ष पद से भी हटा दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मालती रावत भाजपा के कुचक्र में उसका साथ दे रही थीं।
भाजपा के प्रदेश दफ्तर लखनऊ में जाने पर समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मालती रावत की प्रत्याशिता रद्द कर दी है। उन्हें सपा महिला सभा अध्यक्ष पद से भी हटा दिया है। हालांकि अभी पार्टी की सदस्यता से निष्कासित नहीं किया है।
विज्ञापन
समर्थित सदस्यों को मतदान के लिए स्वविवेक से निर्णय लेने को कहा है। सपा समर्थित प्रत्याशी रहीं बिछिया तृतीय से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं मालती रावत को पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया था। मंगलवार को मालती रावत भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच गई थीं।
चार घंटे तक उनकी कोई जानकारी न होने से सपाई परेशान थे। तीन बजे के बाद जब किसी का भी पर्चा वापस न होने की जानकारी सपाइयों को मिली थी तब राहत की सांस ली थी। हालांकि मालती रावत ने खुद भी भाजपा कार्यालय जाने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
इस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ा रुख अपनाया। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव ने मालती रावत को जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशिता से मुक्त करते हुए महिला सभा जिलाध्यक्ष पद से भी हटा दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मालती रावत भाजपा के कुचक्र में उसका साथ दे रही थीं।
उनके पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की पुष्टि हुई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्यों से मतदान में स्वविवेक से निर्णय लेने की अपील की है।