फिल्म निर्देशक डॉ. विजय पंडित ने कहा कि अपने घर आंगन में सम्मानित होना
वास्तव में गर्व और आनंद का परिचायक है। सुनीता तिवारी ने सदस्यों को ऐसे
आयोजन के लिए बधाई दी। प्रियंका सोनी ने कहा कि आज की पीढ़ी जहां एक
नकारात्मक दिशा में जाती दिखाई दे रही है वहीं इस जिले के युवाओं ने
महिलाओं का सम्मान कर एक नया आयाम बनाया है।
डॉ. रश्मि दीक्षित ने कहा कि
यह नई पीढ़ी नई दिशा देने का कार्य करेगी। अभिनेत्री प्राची पाठक ने कहा कि
मेरे बचपन से लेकर अभी तक की सारी उपलब्धियों में इस जिले का सबसे बड़ा
योगदान रहा है। उन्नाव के समग्र विकास हो ऐसा मैं ईश्वर से कामना करती हूं।
जिला पुस्तकालय में स्थापित प्रदेश की पहली ई लाइब्रेरी के प्रोजेक्ट
कोआर्डिनेटर आजाद सुहेल और प्रोजेक्ट मैनेजर रामेंद्र कुमार ने आयोजन को
युवाओं की सकारात्मक सोच बताते हुए डिजिटल लाइब्रेरी का अधिकाधिक प्रयोग
करने के लिए जनपद वासियों से अपील की।
यहां समाज सेविका पूतुल मिश्रा,
प्राची पाठक, पूर्व प्राचार्या डॉ. सुमनलता जायसवाल, परिवार परामर्श केंद्र
प्रभारी स्नेहलता, इनरव्हीलक्लब की सचिव मंजू श्रीवास्तव, अस्पताल चौकी
प्रभारी इंदू यादव, फिटनेश विशेषज्ञ रश्मि वर्मा, सभासद नीलम यादव व
समाजसेविका नूर फातिमा को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह व फलों की
टोकरी देकर सम्मानित किया गया। मनीष सिंह सेंगर ने महिलाओं के महिमामंडन
में जुमले और सभी सम्मानित होने वाली मातृ शक्तियों का परिचय देर समारोह का
सफल संचालन किया।
यहां स्व. लीलावती के पुत्र अमरेंद्र सिंह, राजेंद्र
सिंह सेंगर, शुभ्राशी, राहुल कश्यप, आशू तिवारी, संजय त्रिपाठी, विष्णु
शंकर पवन, अतुल मिश्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन अमरेंद्र सिंह,
मनीष सेंगर, आदित्य सिंह, सलमान खान, डॉ. आशीष श्रीवास्तव पुष्कर तिवारी ने
किया।