फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जिला जज, डीएम, एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

Thu, 30 Mar 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंची जिला जज, डीएम व एसपी को साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। जज व अन्य अधिकारियों ने बागपत, सहारनपुर के बंद अपराधियों की बैरक खंगाली। साथ ही मोबाइल फोन की भी पड़ताल की। हालांकि अधिकारियों को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव, डीएम अपूर्वा दुबे व एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा बुधवार दोपहर दो बजे अचानक जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। जेल अधीक्षक राम शिरोमणि यादव के अलावा अन्य स्टॉफ के लोगों ने दोनों अधिकारियों को जेल का भ्रमण कराया। अधिकारियों ने सभी बैरकों का निरीक्षण किया। बंदियों और कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी। साथ ही जेल में सहारनपुर व बागपत के बंद अपराधियों की बैरक खंगाली। जहां कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। बंदियों को अच्छे भोजन के साथ ही मेस में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें