जिले में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में बेड फुल हो गए हैं, यहां पर एक-एक बेड पर दो-दो डायरिया के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित 30 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें बच्चों के अलावा बड़े भी शामिल रहे।
शुक्रवार को 24 घंटे में डायरिया से पीड़ित 30 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। अचलगंज के इछौली निवासी योगेंद्र की पुत्री ऐश्वर्या तिवारी, राजेंद्र (50) निवासी अचलगंज, रिया (तीन) पुत्री राजू तारगांव अचलगंज, फरजाना (40) पत्नी अलीम निवासी तालिब सरांय, यश (एक) पुत्र पंकज निवासी शिवपुरी अचलगंज, सूरजा (तीन) पुत्री अंकित निवासी अचलगंज, कृष्णा (दो) पुत्र सूरज निवासी लाधनहार, मंजू सिंह (30) पत्नी योगेंद्र निवासी फतेहपुर चौरासी, राहुल (20) पुत्र सुधांशु निवासी माखी, अनिल पुत्र रामसरन निवासी कांजीखेड़ा माखी सहित 30 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनमें डायरिया होने की पुष्टि की।
इनसेट........
डायरिया के लक्षण
-कंपकंपी उल्टी या बेहोशी आना
-बार बार प्यास लगना
-तेज बुखार होना
-पेट में दर्द
-थका हुआ व कमजोर महसूस करना
इनसेट.........
उपचार-
-डायरिया की चपेट में आने पर दूध व डेयरी उत्पाद से दूर रहें।
-दिन में कम से कम 10 ग्लास पानी पीएं।
-कम फाइबर वाले खाने का प्रयोग करें।
-साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान दें।
-अधिक परेशानी होने पर चिकित्सक की फौरन मदद लें।