फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लेनदेन में विवाद, मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मेडिकल स्टोर में संचालक का साथी युवक से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। युवक ने अपने तीन अन्य साथियों को बुलाया और मारपीट की। आरोप है कि चाकू से घायल करने का भी प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला जवाहरखेड़ा निवासी सुनील कुमार गुप्ता मेडिकल स्टोर संचालक हैं। चौरा गांव निवासी दिलशाद से उनका एक काम कराने के नाम पर रुपये का लेनदेन बाकी था। सोमवार को दिलशाद रुपये लेने आया था। सुनील ने काम पूरा होने पर रुपये देने की बात कही। इस पर दोनों में विवाद हो गया। दिलशाद ने अपने दो साथी बुलाए और मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं चाकू से वार करने का प्रयास किया। मारपीट में सुनील कुमार गुप्ता का सिर फट गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें