फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने को लेकर आमने सामने आए दो पक्ष, एसडीएम ने कराया शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा(उन्नाव)। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के गढ़ाकोला गांव में शव दफनाने को लेकर एक परिवार के लोग और कस्तूरबा गांधी विद्यालय का प्रबंधन आमने-सामने हो गया। मृतका के परिजनों ने पूर्व से उक्त भूमि पर शव दफन होने की बात कही और उसे दफनाने पर अड़ गए। वार्डन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता की। जिस पर परिजनों ने उसकी जगह पर शव को दफन किया।
विज्ञापन

ब्लॉक के ग्राम गढ़ाकोला गांव निवासी शिवशंकर की 90 वर्षीय मां प्यारा की बीमारी से मौत हो गई। बताया कि पूर्वजों से कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास की जमीन में शव दफन किए जा रहे हैं। मां की मौत पर उसे दफनाने के लिए शनिवार को उसी जमीन पर गड्ढा खोदा जा रहा था। इसी बीच कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन कविता तिवारी ने विद्यालय के निकट शव दफनाने का विरोध कर पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। विवाद की सूचना पर कोतवाली के दारोगा लखन सिंह व एसडीएम बीघापुर दयाशंकर गांव के प्रधान पति नौशाद के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी और जमीन शिवशंकर की बता शव दफनाने पर सहमति जताई। जिस पर वार्डन शांत हो गई। पुलिस और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में शव को दफन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें