फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डीजे में बाबा साहेब का गाना न बजाने पर बराती, घरातियों में विवाद, मारपीट

Wed, 04 Jun 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। मर्दनपुर गांव में सोमवार रात आई बरात में डीजे पर बाबा साहेब का गाना न बजाने पर बरातियों और घरातियों में विवाद हो गया। कुछ देर में ही कुर्सियां और डंडे चलने लगे। बीच-बचाव करने में दूल्हा और उसके पिता को चोटें आईं तो शादी से इन्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर कर शांत कराया। दूल्हा-दूल्हन ने फेरे लिए। दूल्हे के पिता ने पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुरवा कस्बा के मोहल्ला तोपखाना निवासी रामसजीवन ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि सोमवार रात बेटे प्रिंशू की बरात लेकर बीघापुर कोतवाली के मर्दनपुर गांव गए थे। यहां के राजेश की बेटी के साथ विवाह होना था। डीजे पर डांस के दौरान घराती पक्ष युवकों ने गाना बदलने और बाबा साहेब का गाना बजाने का दबाव बनाया। बरातियों ने विरोध किया तो मारपीट करने लगे।
बताया कि कुर्सी और डंडों से उन्हें, दूल्हे सहित घर वालों के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान बेटी के साथ बदसलूकी की गई। यही नहीं उनकी जेब से 37,500 रुपये भी पार कर दिए। कोतवाल राजपाल ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है। अगर नहीं मानते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें