फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले के बाद कुलदीप खेमे में मायूसी

विज्ञापन
उन्नाव में कुलदीप सेंगर के शहर के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या में कुलदीप सेंगर समेत सात पर दोष सिद्ध होने के बाद कुलदीप सेंगर खेमे में मायूसी छा गई। शहर स्थित आवास व गांव में सन्नाटा पसरा गया। एहतियात के तौर पर पीड़िता के घर के बाहर लगी सीआरपीएफ व थाना पुलिस ने गांव में गश्त की। भारी पुलिस बल को देख गांव के लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के मामले में कुलदीप सेंगर व उसके भाई अतुल सेंगर समेत सात लोगों को दोषी करार दिया। जिसके बाद कुलदीप सेंगर खेमे की बची उम्मीदों पर पानी फिर गया। देखते ही देखते कुलदीप खेमे में मायूसी छा गई। गांव के हर गली नुक्कड़ पर फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। इसको देखते हुए पीड़िता के घर के बाहर तैनात सीआरपीएफ और माखी थाना पुलिस ने गांव के पैदल गश्त की। पुलिस को सक्रिय देख दहशत में लोग मजमा लगाकर खड़े नहीं हुए। हालांकि गांव के बाहर चाय के होटल व अन्य दुकानों पर खड़े होकर लोग इसी प्रकरण को लेकर चर्चा करते रहे। कुलदीप सेंगर के शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस स्थित आवास पर भी पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, सजा को लेकर भी पूरे दिन तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें