फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तीसरे दिन भी नहीं हुए डिजिटल एक्सरे, फिर लौट गए 43 मरीज

Fri, 20 Jun 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डिजिटल एक्सरे कक्ष में एसी न होने से मशीन गर्म हो रही हैं। इससे लगातार तीसरे दिन डिजिटल एक्सरे सेवा बाधित रही। शुक्रवार को 43 मरीजों को लौटना पड़ा। वहीं, जिम्मेदार नए एसी के लिए बजट न होने का हवाला देकर, अस्पताल में दूसरे स्थानों पर लगे एसी खोलकर यहां लगवाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

26 मई की रात एक्सरे कक्ष की छत पर एसी के दो आउटडोर यूनिट चोरों ने पार कर दिए थे। इससे केवल एक ही एसी एक्सरे कक्ष में चल पा रहा है। डिजिटल मशीन गर्म होने से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। बुधवार को डॉक्टर को दिखाने के बाद 43 मरीज मरीज एक्सरे के लिए पहुंचे। यहां मशीन न चल पाने की बात कहते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को अगले दिन बुलाया। इससे 43 मरीजों को लौटना पड़ा। जबकि गंभीर मरीजों ने निजी जांच केंद्रों में रुपये खर्च करके एक्सरे कराए।
स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि केवल भर्ती गंभीर मरीजों और मेडिको लीगल वाले लोगों का एक्सरे किया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नए एसी खरीदने के लिए बजट न होने की बात कह रहे हैं। सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा ने बताया कि एसी की आउटडोर यूनिट लगवाने के लिए बजट नहीं है। उच्चाधिकारियों को चार दिन पहले ही पत्र भेजा गया था, लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं हो पाई है। बताया कि अस्पताल में दूसरे स्थानों पर लगे कम उपयोग वाले एसी को खोलकर यहां लगवाएंगे। बाद में नए एसी खरीदने के लिए बजट मिलने पर वहां लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें