फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे की हत्या के मामले की जांच करने पहुंचे डीआईजी

Fri, 03 Jul 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा/उन्नाव। शिवबक्श खेड़ा गांव में मंगलवार रात मां-बेटे की हत्या के मामले की जांच करने गुरुवार को डीआईजी आरके चतुर्वेदी पहुंचे। उन्होंने एएसपी और एसओ को घटना के जल्द खुलासे के लिए टीम बनाकर तफ्तीश में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


असोहा थानाक्षेत्र के शिवबक्श खेड़ा गांव निवासी सोनम (45) पत्नी स्व. रामचंद्र और उसके बेटे दिलीप (22) की मंगलवार रात सोते समय लाठी-डंडो और वजनी हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने तफ्तीश के बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हत्यारों ने मां-बेटे को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतारा। हत्या करने से पहले हत्यारों ने किसी नुकीले हथियार से दिलीप की दोनों आंखें फोड़ दीं। मां-बेटे के शरीर और सिर में किसी वजनी हथियार से मौत होने तक पीटा।

लखनऊ के मोहन लालगंज थानाक्षेत्र के केसरीखेड़ा गांव निवासी मृतका के दामाद की तहरीर पर पुुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन


गुरुवार को डीआईजी जोन आरके चतुर्वेदी सुबह करीब 11 बजे घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने एएसपी रामकिशुन यादव और थानाध्यक्ष आरएल पटेल से घटना की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने अलग-अलग टीम बनाकर तेजी से तफ्तीश कराई जाए और घटना का जल्द से जल्द खुलासा कयिा जाए।

बताया कि घटना स्थल पर जो साक्ष्य मिले हैं उससे यह घटना लूट की नहीं लग रही है। झोपड़ी में जो बक्से मिले हैं उनमें ताले नहीं टूटे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस सभी विकल्पों पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें