नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी राकेश (45) शराब का लती था। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार दोपहर सुनीता खेत में काम करने गई थी। देर शाम वह घर लौटी तो पति से उसका शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। बाद में नशे की हालत में राकेश ने रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। पति को फंदे से लटका देख वह चीख पड़ी। पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्चों में अविनाश (12), मुस्कान (10), प्रिया (8) और अनामिका (6) साल हैं। राकेश दो भाइयों में बड़ा था। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)