फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया के आठ मरीज भर्ती, दो कानपुर रेफर

Fri, 07 Aug 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उमस भरी गर्मी के चलते डायरिया का हमला तेज हो गया है। गुरुवार को जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित आठ मरीजों को भर्ती कराया गया, जिनमें से दो को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कभी तेज धूप तो कभी हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से संक्रामक रोगों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में हर रोज औसतन दस मरीज भर्ती हो रहे हैं जबकि दर्जन भर से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज करा रहे हैं। गुरुवार को शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी निवासी रामदुलारी, छिपियाना मोहल्ला निवासी मो. रहीस की बेटी सना (15), गांधीनगर निवासी महेश्वर, बीघापुर के सिकंदरपुर गांव निवासी रमेश ने अपने 11 माह के बेटे आशू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, सफीपुर के सदमपुर गांव निवासी गोविंद ने अपनी डेढ़ माह की बेटी दिपांशी, बेहटा गांव के अशोक ने अपनी 10 माह की बेटी तुसली और टाइप टू कालोनी निवासी अर्चना (18) पुत्री कृष्ण सिंह और बल्दीखेड़ा गांव निवासी अनिल ने बेटी महिमा (10) को डायरिया के इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए अर्चना और महिमा को डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें